Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में बढ़ाई गई सुरक्षा

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की की खुफिया इनपुट के बाद लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के सुरक्षा प्रबंध काे चौकस कर दिया गया है।

28 Aug 2025

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में बढ़ाई गई सुरक्षा

पूर्वी चंपारण। बिहार में नेपाल के रास्ते पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियाें के घुसने की खुफिया इनपुट के बाद राहुल गांधी के रोड शो को स्थगित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बिहार में राहुल की चल रही वाेटर अधिकार यात्रा काे आतंकी निशाना बना सकते हैं। फिलहाल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्राें के साथ ही जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की की खुफिया इनपुट के बाद लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के सुरक्षा प्रबंध काे चौकस कर दिया गया है। ये तीनों आतंकी राहुल गांधी की रैली या किसी अन्य सार्वजनिक सभा को निशाना बना सकते हैं। वहीं, उनके कार्यक्रम में रोड शो को स्थगित कर दिया है। इसके साथ उनकी सुरक्षा को कई गुना बढ़ा दिया गया है। उन्हाेंने कहा कि तीनों संदिग्धों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों को पुलिस की ओर से 50,000 का नकद इनाम देने की भी घोषणा की है।

बिहार में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी गुरूवार काे सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया से पूर्वी चंपारण के फुलवरिया घाट होते पूर्वी चंपारण जिला में प्रवेश किये। यहां से वह ढाका चिरैया, लालबेगिया होते हुए जिला मुख्यालय मोतिहारी पहुंचेगे। यात्रा के मार्गों पर भारी चौकसी बरती जा रही है। हर वाहन और व्यक्ति पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। जगह-जगह चेक पोस्ट स्थापित किये गये है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

एसपी ने कहा कि संदिग्धों की पहचान के लिए उनके स्केच को जारी करते हुए लोगों से इन चेहरों को पहचान करने और इस संदर्भ में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने से संपर्क करने या 112 डायल कर सकते हैं। इसके अलावा, सीधे पुलिस अधीक्षक मोतिहारी से इन नंबरों पर 9031827100, 9431822988 (कॉल या व्हाट्सएप) संपर्क करने को कहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में बढ़ाई गई सुरक्षा
मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की की खुफिया इनपुट के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News